राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। अमनौर प्रखंड के सरायबक्स स्थित श्रीधर बाबा राधेकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से चल रहे नौ दिवसीय अखंड अष्टयाम व राम-नाम संकीर्तन व हवन से सरायबक्स व इसके आस-पास का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। नाम जाप रूपी सागर में महिलाएं-पुरुष लगातार गोटा लगाकर खूद को धन्य करने में लगें हैं। प्रति वर्ष लगातार नौ दिनों तक चलने वाले इस अष्टयाम को ले बच्चे, बुढ़े, महिलाओं व युवकों में खासे उत्साह देखने को मिलती है। जैसे-जैसे अष्टयाम पूर्णाहुति की ओर बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पूजन व संकीर्त्तन के लिए आए भक्तों के लिए हमेशा भंडारा चल रही है। दूरदराज से आए पुरुष व महिला श्रद्धालु परिक्रमा करने के बाद भंडारे में भोजन कर रहे हैं और अपने सामर्थ्य के अनुसार दान भी कर रहे हैं|असन्त श्रीधर दास जी महाराज व उनके शिष्य मुरारी स्वामी ने बताया कि विश्व कल्याण के उद्देश्य से पिछले कई वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से अष्टयाम शुरू होती है। पूर्णाहुति सोमवार को होंगी। पूर्णाहुति के मौके पर कार्यक्रम भी आयोजित किये गये हैं|


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग