जलालपुर में राजद युवा कमिटी का हुआ गठन
जलालपुर (सारण)। प्रखंड युवा राजद की कमिटी के गठन कर लिया गया है। इसके साथ ही पंचायत अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है। इस संबंध में युवा राजद के अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि रामायण यादव को प्रखंड युवा उपाध्यक्ष, संजय कुमार भारती को महासचिव तथा अभय कुमार एवं रंजन कुमार सचिव बनाया गया है। वहीं चंदन कुमार को माधोपुर, सद्दाम हुसैन को नूरनगर, धर्मेंद्र यादव को अशोक नगर, कृष्णा यादव को समहोता, मैनेजर यादव को कोपा, सीताराम साह को अनवल, नागेंद्र कुमार को कुमना, रंजीत यादव को किशुनपुर पुर, अजित कुमार शंकरडीह एवं डॉ. प्रदीप को विशुनपुरा पंचायत का युवा अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विनोद साह को देवरिया, अरुण कुमार शर्मा को संवरी, रंजीत राय को भटकेशरी, सुजीत कुमार को रेवाड़ी पंचायत का युवा अध्यक्ष बनाया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग