कोपा में तीन पुलिसकर्मी समेत सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

अखिलेश कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के कोपा उपस्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को किट के माध्यम से 63 लोगों की जांच की गई। जिसमें कोपा थाने के तीन पुलिसकर्मी समेत कुल सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसकी जानकारी मिलते ही कोपा बाजार एव कोपा चट्टी पर लोगों में हड़कंप मच गया। सामुदायिक अस्पताल जलालपुर के स्वास्थ्य प्रबधक अजित रंजन, लैबटेक्निशियन प्रेम कुमार, ग्रामीण चिकिसक डॉ शम्भू ठाकुर एएनम माधुरी सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच की। मालूम हो कि पहले ही यहां एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है। कोपा में एक दिन में सात लोगों के एक साथ संक्रमण की रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा एवं स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग