राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। बुधवार को मांझी के मझनपुरा के समीप लाल बालू लदी चार नावों के पहुंचने की सूचना पाकर पहुंची माँझी पुलिस की जोरदार झड़प हो गई। इस दौरान नाविकों ने नाव पर सवार पुलिस कर्मियों को लेकर भागने का भी प्रयास किया हालांकि पुलिस कर्मी नदी में कूदकर भाग निकले। बाद में माँझी पुलिस ने लाल बालू लदी एक नाव व दो ट्रैक्टर को पकड़ लिया। मौके की नजाकत को भांप कर पुलिस ने माँझी के सीओ धनञ्जय कुमार बीडीओ रंजीत सिंह के अलावा रिविलगंज तथा दाउदपुर पुलिस को भी बुला लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग