इसुआपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली गांव के रिटायर्ड शिक्षक रामलाल मांझी के पुत्र पवन कुमार मांझी की पिछले दिनों पीट-पीटकर हुई हत्या मामले में बुधवार को आरोपी के घर प्रशासन के बुलडोजर चले। इस दौरान स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली गांव के मनीष कुमार साह के पक्के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं घर के दरवाजे, खिड़की तथा घर में रखे सामान को जब्त कर इसुआपुर थाना पर लाया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार राम ने बताया कि पवन मांझी की हत्या में 9 लोग नामजद हैं। जिसमें 4 लोगों को घटना के दिन है गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं एक अभियुक्त ने थाने में सरेंडर कर दिया था। जबकि फरार चार अभियुक्तों के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया था। जिनके हाजिर होने का कल मंगलवार को अंतिम दिन था। जिसके बीत जाने के बाद आज बुधवार को एक फरार अभियुक्त के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। इस मौके पर सीओ पुष्कल कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर मशरक राधेश्याम प्रसाद, थानाध्यक्ष संजय कुमार राम, एसआई सवर्ण सुप्रिया, अलख देव प्रसाद, अख्तर खान व अन्य थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग