परसा (सारण)। हाई स्कूल चौक पुलिस चेक पोस्ट समीप बुधवार की अहले सुबह सोनहो की ओर से आ रही बालू लदे ट्रक ने चेक पोस्ट देख अनियन्त्रित हो सामने से आ रही पिकअप भान में ठोकर मार दी जिस कारण अनियंत्रित हो पिकअप भान ने सड़क किनारे खड़े एक बाइक सवार युवक व रात्रि गश्ती में निकले जमादार को कुचल दिया जिससे घायल हो गये। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उक्त दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा लाया गया।जहां गम्भीर स्थिति में घायल हुए बभनगावा निवासी रामजन्म राम का पुत्र सुमित कुमार को बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।जबकि परसा थाना में कार्यरत जमादार अरुण कुमार इलाजरत है। घटना के बाद ट्रक व पिकअप का चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया है ।पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक व पिकअप ट्रक को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। इधर घटना को लेकर बभनगावा निवासी जख्मी सुमित कुमार ने थाने में आवेदन देकर अनियन्त्रित ट्रक व पिकअप गाड़ी पर प्राथमिकी दर्ज कराते कार्रवाई की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग