- शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर शिक्षकों ने उठाई आवाज
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के सारण प्रमंडलीय प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में महासंघ का एक शिष्टमंडल शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात कर पेन भेंट किया गया। इस दौरान नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा सहित समान काम समान वेतन व पेंशन की सुविधा प्रदान करने और शिक्षकों की समस्याओं और उनके सामाधान कराने से संबंधित शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसकी जानकारी देते हुए एकमा बाजार में महासंघ के सारण प्रमंडलीय संयोजक अरविंद कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री द्वारा बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से बीते दिनों की गई अपील सराहनीय है। उन्होंने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने और सिर्फ शैक्षणिक कार्य ही लेने का आग्रह किया। शिक्षा मंत्री के शैक्षणिक चुनौती को परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने स्वीकार करते हुए हमारे शिक्षक नेताओं द्वारा सभी प्रमंडलों में शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन शुरू करायी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग