राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। थोड़ी सी बारिश होने पर अमनौर में घंटों बिजली गुल हो जाती है। जनवितरण प्रणाली दुकान में किरोसीन तेल भी नहीं मिल रहा है। लिहाजा बिजली गुल होने पर लोगों को रोशनी की दिक्कत हो रही है। रातभर अंधेरे में रहने को मजबूर है। बिजली विभाग के कर्मियों व अधिकारियों के प्रति उपभोक्ताओं में आक्रोश है। बिजली विभाग के लापरवाही के वजह से उपभोक्ता परेशान रहते है। जेई उपभोक्ताओं का फोन भी नहीं उठाते है। कई गांव में लोग आज भी टोका फंसा कर बिजली जलाने को मजबूर है। ख़ोरी पाकर गोविंद गांव के उपभोक्ता प्रभात कुमार सिंह ने बिजली विभाग के जेई व कर्मचारियों के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। इनका कहना है कि घर के बगल में पोल नहीं है। टोका फंसाकर सात वर्षों से ये बिजली उपभोग करते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग