राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के नगरा बाजार पर नगरा ओपी थाने की पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बाबत नगरा ओपी थाने के थानाध्यक्ष शिवनाथ राम ने कहा कि जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ- साथ अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के जिला प्रशासन के निर्देशानुसार लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोटर साईकिल वाहन चालकों से बगैर हेलमेट और बाइक से संबंधित वैध कागजात के साथी ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन को सड़क पर चलाने की जानकारी वाहन चालकों को दी जा रही है। वहीं नगरा ओपी थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान लगभग आधा दर्जन मोटरसाइकिल वाहन चालकों से चालान काटा गया और उससे राजस्व की वसूली की गई। जिससे सड़क पर बाईक चालकों में हड़कंप मच गया है। वाहन चेकिंग की खबर सुन कर मोटर साइकिल चालक इधर उधर पुलिस से बचकर भागते हुए नजर आए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग