राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के ककधिया गांव निवासी ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर खगड़िया गांव निवासी राजनीत पंडित के 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उक्त पीड़िता के प्राथमिकी के आधार पर खैरा पुलिस ने उक्त युवक को कृष्णा चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया की उक्त युवक द्वारा पीड़िता लडकी को प्रश्नल अश्लील फोटो भेज कर वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके आधार पर उसे कृष्णा चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग