संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गस्ती के दौरान सहाजितपुर पुलिस ने 21 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसआई भरत राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि सूचना मिली की खादी ग्रामोद्योग सहाजितपुर के पास एक युवक शराब लेकर जा रहा है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ खादी उधोग से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति पुलिस बल को देख भागने का प्रयास करने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जब उसके हाथ मे लिए बैग की तलाशी ली गई तो उसमें रखे 21 लीटर शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया। वही धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ़्तार धंधेबाज सहाजितपुर निवासी राजेश चौधरी बताया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग