राष्ट्रनाकय न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल चिकित्सालय, रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है तथा उनके स्वास्थ्य की कुशलता हेतु सदैव प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० सुनंदा चतुर्वेदी के निर्देशन में मंडल चिकित्सालय की टीम द्वारा आज 25 अगस्त 2022 गुरुवार को बनारस रेलवे स्टेशन पर लाइन कर्मचारियों हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया। इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में मंडल चिकित्सालय की चिकित्साधिकारी डा. प्रीयम प्रसाद एवं पैरामेडिकल टीम द्वारा बनारस रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों समेत कुल 55 लाइन कर्मचारियों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ई. सी. जी. तथा कद और वजन मापा गया, जिसमें 03 कर्मचारियों को ब्लड शुगर एवं 03 कर्मचारियों को हाई बी. पी./ हाइपर टेंशन रोगग्रस्त होने का पता चला मंडल के चिकित्सकों द्वारा रोगग्रस्त कर्मचारियों को समुचित उपचार हेतु गहन परामर्श एवं आवश्यक दवाएं दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग