मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। आजादी के 75 वें वर्षगांठ के अमृत महोत्सव को लेकर प्रखंड के बरुआं पंचायत के ऐतिहासिक गांव मलखाचक में आगामी 27 नवंबर को स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें आरएसएस के प्रमुख संघ चालक डॉ मोहन भागवत भाग लेंगे। उनके द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों व दिवंगत हुए सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावे मलखाचक के निवासी व वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कुमार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में मलखाचक की भूमिका व योगदान पर लिखित पुस्तक बिखरी करियां का भी विमोचन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरूवार को आरएसएस के उत्तर पूर्व क्षेत्र कार्यवाहक डॉ0 मोहन सिंह, क्षेत्र प्रचारक रामनौमी जी व उत्तर बिहार प्रांत प्रचारक रवि शंकर जी मलखाचक पहुंचे जहां वे सभी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया साथ ही गांधी कुटीर का भी मुआयना किया। मौके पर गांधी कुटीर के इतिहास को ग्रामीणों से जानकारी ली। कार्यक्रम को लेकर एक कार्यालय का भी अतिथियों द्वारा उद्घाटन किया गया। कार्यालय उद्घाटन के बाद आरएसएस के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक कर कार्यक्रम की सफलता पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश के पूर्व महासचिव महेन्द्र प्रताप, कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह, राजेन्द्र सिंह, बिनय सिह, अमरनाथ सिंह, मनोज सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रेम शंकर राम, सुनील सिंह, सुधीर सिंह, कुणाल सिह, राहुल कुमार, विकास सिंह, चितरंजन सिंह,सुजीत सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। विदित हो कि स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारी गांधीवादी व रचनात्मक गतिविधियों का एकमात्र संचालन केंद्र मलखाचक रहा है। महात्मा गांधी ने स्वयं मलखाचक एवं इसके केंद्रों का कई बार निरीक्षण किया था।पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी निरीक्षण के पश्चात आर्थिक सहायता प्रदान की।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग