राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। नन्दलाल सिंह कालेज के समीप बुधवार की शाम किसी बात विवाद में मारपीट के दौरान फायरिंग हुई। जिसमें मौजूद लोगों भागने में सफल रहे। इस संबंध में जैतपुर गांव निवासी हवलदार राय के पुत्र सुनील राय ने दाउदपुर थाना में एक लिखित शिकायत देकर कहा है कि मेरे साथ कुछ लोगो द्वारा बात विवाद के दौरान मारपीट की। इसी दौरान एक ब्यक्ति ने मुझपर गोली चलायी जहाँ से किसी तरह जान बचाकर भाग गया। वही इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के अनुसार मामले की छानबीन किया जा रहा है। हालांकि मारपीट में गोली चलने की आवेदक ने जिक्र किया है। इसकी तहकीकात चल रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग