राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर स्थित बनवार गांव के समीप बाइक सवार अपरिधियो ने एक बाइक सवार को रोकर उसके पास से मोबाइल समेत नगदी की लूट घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना गुरुवार की बतायी जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया टोला के कबाड़ी दुकानदार जितेंद्र महतो गांव से एकमा दुकान पर बाइक से जा रहे थे तभी फ्लाई ओवर के समीप बाइक पर सवार अपरिधियो ने जितेंद्र को रोक 69 हजार नगद और मोबाइल लूट कर फरार होगये। पीड़ित ने इस घटना के बाद दाउदपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पैसे की बरामदगी की गुहार लगायी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल व अपराधियो की धड़पकड़ के लिए प्रयासरत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग