गड़खा में हड़ताल के 16वें दिन दिया धरना, कॉपी मूल्यांकन का किया बहिष्कार
छपरा(सारण)। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वयन समिति के तत्वावधान में बीआरसी गड़खा में धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हड़ताल के 16वें दिन धरना दिया गया। इस दौरान हड़ताली शिक्षकोंं ने सरकार एवं प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रखंड अध्यक्ष विजय राम ने कहा कि सभी शिक्षक मूल्यांकन कार्य का सामूहिक बहिष्कार किया। गड़खा प्रखंड के सभी शिक्षक व शिक्षिका सरकार को चेतावनी देने का कार्य कर रहे हैं। अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार जिम्मेदार होगी। कमलेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि आज तक जो भी मिला है, वह आंदोलन की ही देन है। सभी शिक्षक निर्भिक होकर आंदोलन पर डटे रहे। सफलता जरुर मिलेगी। संयोजक कमलेश्वर राय, मंडल के सदस्य रविंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर मुन्ना कुमार राय, सुभाष राय, मनोहर प्रसाद, कृष्णा ठाकुर, अशोक सिंह, अफताब आलम, विनोद राम, मैनुदिन, विजय राय, माधुरी कुमारी, सरोज कुमारी, निर्मला कुमारी, बिंदु कुमारी, अंजू देवी, रामानुज सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग