राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। थानाक्षेत्र के गम्हरिया कला गांव के बाजार पर गुरुवार की शाम में रंगदारी को लेकर बाइक सवार अपराधियों ने हवाई फायरिंग की। जिससे गांव में दहशत फैल गया। घटना की त्वरित सूचना ग्रामीणों ने जलालपुर पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को दबोच लिया है। जिनमें जीएस बंगरा गांव का सुबोध कुमार सिंह, मकनपुरा गांव का मंटू कुमार राय तथा बनियापुर के हंसराजपुर गांव का सोनू कुमार राय बताया गया है। इस मामले में इसी गांव के निवासी एवं जलालपुर के प्रखंड प्रमुख उपेन्द्र कुमार सुमन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि अपराधियों ने फोन पर रंगदारी देने तथा जान मारने की धमकी भी दी है। प्रमुख ने बताया कि रंगदारी कायम करने को लेकर तीन बाइक पर सवार अपराधी बाजार पर कट्टे से एक फायरिंग किए। उसके बाद गांव के बाहर भी दुबारा फायरिंग किए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग