नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अमनौर सीओ मृत्युंजय कुमार ने अमनौर हरनारायण पंचायत का दौरा कर किया औचक निरीक्षण। सीओ ने गुरुवार को पंचायत के आंगनवाड़ी, नल जल योजना, विद्यालय, जन वितरण प्रणाली दुकान सरकार द्वारा संचालित हो रहे विभिन्न योजनाओं का मुआयना किया। विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पठन पाठन को देखा। आंगनवाड़ी सेंटर पहुंच बच्चों की उपस्थिति पोषाहार वितरण का जायजा लिया। पंचायत में चल रहे मनरेगा, नली- गली कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कई खामियां दिखा। वरीय अधिकारी के पास जांच रिपोर्ट भेजी जायेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होने की बात कही। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग