राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के जैथर गांव में चोरी से बिजली जलाते हुए 08 उपभोक्ताओं को इसुआपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के जेई चंद्रशेखर कुमार ने पकड़ा है।जिन पर जुर्माना लगाते हुए गुरुवार को तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें जैथर गांव के पंकज सिंह,कैलाश राय,गणेश राय,संतोष कुमार,विकास राय,शोभनाथ सिंह,सुखनंदन सिंह तथा शायमसुंदर सुमन आरोपित है।जेई ने बताया की उक्त उपभोक्ताओं द्वारा चोरी से बिजली जलाने से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 437344 रुपए की क्षति हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग