राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के अंतर्गत फूड प्रोड्यूसिंग फार्मिंग के तहत सारण जिले में टमाटर की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।इसकी खेती फार्मिंग कोआपरेटिव के तहत की जाएगी। इच्छुक किसानों को बीज भी मुहैया कराया जाएगा। बिहार किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तारकेश्वर तिवारी ने बताया कि विदेशी टमाटर की उपज को बढ़ावा दिया जाएगा।जिसका निर्यात भी संभव हो सकेगा। टमाटर को हर मौसम में उपलब्ध कराने के लिए कोआपरेटिव सोसायटी के अंतर्गत कोल्ड सप्लाई चेन के तहत कोल्ड स्टोरेज की भी व्यवस्था पचास फिसली अनुदान पर की जाएगी।जिसका संचालन भी कोआपरेटिव सोसायटी ही करेगी। सबसे पहले जिले के तीन प्रखंड जलालपुर, बनियापुर तथा मांझी में समन्वयक भी बनाए गए हैं।श्री तिवारी ने बताया कि जलालपुर के पोझिया गांव के कन्हैया सिंह, बनियापुर में केदार सिंह तथा मांझी में शैलेन्द्र कुमार सिंह को समन्वयक बनाया गया है।जो किसानों को टमाटर की खेती के लिए प्रोत्साहित करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग