राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने चहक प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत की है। इसके तहत जिले के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और कक्षा एक के एक नामित शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाना है। बुधवार को एकमा नगर पंचायत बाजार स्थित अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो बैच के अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसागढ़ हिन्दी और संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय हुसेपुर में पांच दिवसीय आवासीय चहक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। सीआरसी हुस्सेपुर आयोजित प्रशिक्षण में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रागिनी कुमारी एवं मास्टर ट्रेनर डॉ शि भूषण शाही, शिक्षक उपेंद्र सिंह, मनजीत तिवारी, मेंटर व प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद रहे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी जगहों पर शुरू हुए चहक प्रशिक्षण का निरीक्षण कर व्यवस्था व प्रशिक्षण की प्रशंसा की गई। बीईओ रागिनी कुमारी ने बताया कि बच्चों के शैक्षणिक आधार को मजबूत करने के लिए खेल खेल में बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने हेतु यह प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। प्री-प्राइमरी से आने वाले इन बच्चों को अंक गणना और अक्षर ज्ञान के साथ उनकी बौद्धिक क्षमता को मजबूत किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग