राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नारतीर के समीप बहुरिया नदी में शुक्रवार की दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर एक पैसठ वर्षीय आदमी का शव पुलिस ने बरामद किया।ग्रामीणों ने शव की पहचान मीरपुर जुआरा गांव निवासी मोहन राय के रूप में किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मौत को लेकर गांव में कई कारणों की चर्चा हो रही है। बताया जाता है कि व्यक्ति काफी गरीब है। मृतक के आश्रित हीरा कुमार के बयान पर पानी में डूबने से मौत की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नदी पर शव देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और मुखिया सहित सभी स्थानीय प्रतिनिधि घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि नदी के पास चौवड़ में मवेशी चराने गए थे। जहां धोखे से पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गये।गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। वही गड़खा अंचलाधिकारी जावेद आलम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकार के नियमानुसार अनुग्रह अनुदान की राशि चार लाख रुपए मृतक के आश्रित को शीघ्र ही प्रदान करवा दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग