राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। इसी माह की 16 तारीख की देर शाम पानापुर नहर पर गोपालगंज के एक युवक से लूटी गयी मोबाइल के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनो युवक भोरहा गांव के विपिन कुमार यादव एवं कुंदन कुमार पासवान बताये जाते हैं। मालूम हो कि 16 अगस्त की देर शाम गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थानांतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी आशुतोष कुमार सिंह को हथियार दिखाकर दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने लगभग तेरह हजार रुपये नकदी के अलावे मोबाइल एवं अन्य सामान लूट लिए थे। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग