अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। इसी वर्ष जनवरी महीने में पानापुर एवं बैकुंठपुर की सीमा स्थित चिंतामनपुर गांव के दियारा क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब बरामदगी मामले में अप्राथमिक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव निवासी राजेश सिंह बताया जाता है। मालूम हो कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने बारह सौ लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया था वही आधे दर्जन बाइकें जब्त की थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग