अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात धोबवल गांव में छापेमारी कर कालाबाजारी के लिए एक पिकअप पर लदे 26 पैकेट सरकारी चावल को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धोबवल गांव में एक परिवार द्वारा सरकारी चावल के कालाबाजारी का धंधा किया जा रहा है। सूचना मिलने ही थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस ने दबिश दी एवं पिकअप पर लदे 26 पैकेट चावल को जब्त कर लिया वही कारोबारी मंटू साह को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की सुबह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार पानापुर थाने पहुचे एवं मामले की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि यह पूरा परिवार इस धंधे को अंजाम देता है। इस मामले में उन्होंने मंटु साह, संतोष साह, पिंटु कुमार साह एवं मंजू देवी के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी वही जब्त चावल को जनवितरण विक्रेता को जिम्मेनामा पर सौप दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग