अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। स्थानीय थाने के अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने शुक्रवार को बेलौर बाजार स्थित आरएम पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को आग से बचाव की जानकारी दी गयी। अग्निशमन विभाग के चालक शरतेन्दु कुमार ने छात्र छात्राओं को झुग्गी झोपड़ियों में चूल्हे की चिनगारी, गैस सिलेंडर एवं बिजली के शार्ट सर्किट से लगनेवाले आग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्रो को प्रायोगिक तरीके से सिखाया एवं छात्रों के बीच पोस्टर एवं पंपलेट का वितरण कर छात्रों से आग से बचाव के लिए आमलोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय के व्यवस्थापक बालदेव राय, अग्निशमन कर्मी चंचल नट भी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग