राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के मड़वा बसहिया गांव निवासी शिक्षक रमेश कुमार सिंह के बंद घर की खिड़की तोड़कर चोरो ने नकदी सहित हजारो रुपये मूल्य के गहने ,बर्तन एवं कीमती कपड़ो की चोरी कर ली। बताया जाता है शिक्षक की मां घर पर रहती थी जबकि अन्य परिवार छपरा रहते है। गत सोमवार को शिक्षक अपनी मां का इलाज कराने लखनऊ गये थे। शुक्रवार की सुबह जब वे अपने घर पहुँचे तो टूटी खिड़कियां एवं बिखरे सामान देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि चोरो ने तीन हजार नकदी सहित लगभग पचास हजार के गहने ,बर्तन एवं कीमती कपड़ो की चोरी कर ली है ।पीड़ित शिक्षक के आवेदन पर स्थानीय थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग