राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के मंझोपुर नट बस्ती के समीप एक बाइक सवार व्यक्ति को घेरकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया है एवं मारपीट के दौरान उसके पॉकेट से एक लाख रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ओल्हनपुर गांव निवासी खुर्शीद कुरैशी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मंझोपुर नट बस्ती के सामू नट, रामू नट, एवं झूलन नट को आरोपित किया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह मवेशी खरीद-बिक्री का कारोबार करता है। संध्या समय वह तरैया से बाइक से अपने घर ओल्हनपुर जा रहा था कि जैसे ही मंझोपुर नट बस्ती के समीप पहुंचा कि अचानक आरोपीगण उसे घेर लिया और लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसके पॉकेट से एक लाख रुपये जो मवेशी खरीदने के लिए रखा था उसे निकाल लिया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल तरैया ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग