संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 25 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र टेढ़ीघाट बाजार का है। गिरफ्तार धंधेबाज लौवा कला निवासी राजू राय बताया गया है। पीएसआई आरती कुमारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली की टेढ़ीघाट बाजार पर एक युवक शराब की विक्री कर रहा है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस वाहन को देख एक युवक भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। इस दौरान तलाशी के क्रम में युवक के पास रखी बोरी से 25 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग