राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर का है। पीड़ित दिलीप राय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आठ लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि रात्रि में अपने दरबाजे के बगल में अपनी बाइक खड़ी कर उतर रहा था। तभी पड़ोसी मनेजर राय, विक्रम राय, राजदेव राय, रामू कुमार, संजू देवी, रूबी कुमारी आदि एक राय होकर पहुँचे और गाली- गलौज करते हुए कहने लगे कि हमारे जमीन में गाड़ी क्यों खड़ी किये हो।जिसपर मैंने बोला कि जहाँ गाड़ी खड़ी किये है वो मेरी जमीन है। इसी बात पर उक्त सभी लोग मुझे घेर लिये एवं मारपीट कर जख्मी कर दिया। बचाव में मेरी पत्नी आई तो नामजदों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग