राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में व्याप्त अव्यवथा की शिकायत के बाद एसडीओ मढ़ौरा ने किया औचक निरीक्षण

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण)। मुख्यालय अवस्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में लगातार अव्यवस्था एवम लूट खसोट के बीच गुरुवार को पंचायत प्रतिनिधियो के शिकायत के बाद त्वरित एक्शन लेते हुए शुक्रवार को एसडीओ मढ़ौरा योगेंद्र कुमार ने गहन औचक निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचते ही एसडीओ मरीज पंजीयन काउंटर, दवा वितरण काउंटर, इमरजेंसी, आउटडोर पहुंचे। हर जगह अव्यवस्था का आलम था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा गोपाल कृष्ण सहित कई चिकित्साकर्मी अनुपस्थित थे। इमरजेंसी एवम आउटडोर की बदइंतजामी देख पदाधिकारी भौचक रह गए। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सक को व्यवस्था में बदलाव लाने को कहा। मशरक अस्पताल को रेफर अस्पताल की जगह प्राथमिक चिकित्सा एवम मरीजों के समुचित देखभाल करने या फिर विभागीय कारवाई के लिए तैयार रहने को कहा। महिला वार्ड में मरीजों से भोजन को लेकर एसडीओ ने पूछा तो मरीजों ने भोजन नहीं मिलने की बात कही इस पर एसडीओ ने जानना चाहा कि किस आउटसोर्सिंग के जिम्मे यह व्यवस्था है जिसे लेकर अस्पताल प्रबंधन कुछ भी जानकारी नहीं दे पाया। जिस पर जांच के बाद कारवाई की बात कही। अस्पताल में बदहाल शौचालय एवम पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से पदाधिकारी काफी नाराज हुए। अस्पताल गेट पर बेवजह लगे वाहन को लेकर सुरक्षा प्रहरी की क्लास लगाई। पत्रकारों से बात करते हुए एसडीओ ने बताया कि अस्पताल में अव्यवस्था एवम अराजकता का माहौल है। जिसमे व्यापक सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। सुधार नहीं होने पर प्रभारी सहित संबंधित स्वास्थकर्मियो एवम आउट सोर्सिंग के खिलाफ कारवाई के लिए विभाग को प्रतिवेदित किया जायेगा। बताते चले कि अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों एवम रोगी कल्याण समिति द्वारा शिकायत की गई थी।