पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर चांद कुदरिया कटहरिया गाछी में जुआ खेलने के अड्डे पर छापेमारी करते हुए 5 को नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करते हुए बताया कि गुप्त सुचना मिली कि जुआ खेलने का अड्डा चल रहा है जिसमें दारोगा राजेश रंजन, जमादार सुमन कुमार की मौजूदगी पुल बल के साथ छापेमारी की गई तों जुए के अड्डे पर जुआ खेलते चांद कुदरिया गांव निवासी शम्भू महंतों पिता जगरनाथ महतो,महताब आलम पिता ईस महमद मियां,सुग्रीम महंतों पिता महाजन महंतों,भुखल महंतों पिता विश्वनाथ महंतों,मनू कुमार पिता राजकपूर प्रसाद को 3500 नगदी और दो ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया वही प्रवीण प्रसाद पिता विजय प्रसाद मौके से फरार हो गया। सभी गिरफ्तार पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया वही फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग