राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में शादी की नीयत से एक युवती का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृता के पिता ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें अपने ही पड़ोसी दीपक कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि आरोपी उनकी पुत्री को बहला फुसला कर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जूट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग