संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर ( सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।सभी घायलों को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ से कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के धनगरहा का है। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी जितेंद्र मांझी ने दर्ज कराई है। जिसमें बगल के ही अनिल मांझी, शंकर मांझी, धनंजय कुमार, दिनेश मांझी, मुन्ना मांझी सहित चौदह लोगों को नामजद कर गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी मुन्ना कुमार मांझी ने दर्ज कराई है। जिसमें विशनाथ मांझी, शिवनाथ मांझी, सुमन देवी, जितेंद्र मांझी सहित सात लोगों को नामजद कर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। झगड़ा का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग