राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा ( सारण)। हबीब भोजपुरी विकास मंच, छपरा के संस्थापक सचिव सह भोजपुरी, हिंदी और उर्दू के जाने माने मशहूर कवि व शायर डॉ0 ऐनुल बरौलवी ने बताया कि 04 सितम्बर को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान “हबीब भोजपुरी विकास मंच” छपरा के तत्वावधान में एक भोजपुरी विमर्श “भोजपुरी विकास के वर्तमान दशा- दिशा” एवं विराट कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। यह समारोह सेंट्रल पब्लिक स्कूल, विकास नगर, चांदमारी रोड , छपरा के सभागार में दिन के 12.30 बजे से शुरू होगा। जिसके मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ0) वीरेंद्र नारायण यादव (एम एल सी, बिहार विधान परिषद्), अति विशिष्ट अतिथि ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा (अ.प्रा.शिक्षा अधिकारी) और विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ0) लालबाबू यादव, डॉ0जौहर शफियाबादी (भोजपुरी पुरुष), डॉ0हरेंद्र सिंह (निदेशक, सीपीएस) , मुरारी सिंह (प्राचार्य, सीपीएस), डॉ0जीतेन्द्र वर्मा एवं चंद्रकेतु नारायण सिंह (अध्यक्ष, भोजपुरी विकास मंडल, मसरख) होंगे।आमंत्रित कविगण में शुभ नारायण सिंह ‘शुभ’, सुजीत कुमार सिंह ‘सौरभ’, गीतकार निर्भय ‘नीर’, सुरेश कुमार चौबे, अमरेंद्र कुमार सिंह ‘बुलेट’, बैतुल्लाह ‘बैत’ छपरवी, नज़मुल्लाह ‘नज़्म’, शैलेन्द्र कुमार ‘साधु’, नागेन्द्र गिरी, राकेश विद्यार्थी ‘फौजी’, मोहित कुमार, प्रखर पुंज, प्रियंका कुमारी, मंजू मानस, आरती कुमारी सहनी, राजेन्द्र गुप्त, अजय झा , डॉ0 सुधांशु कुमार सिंह, प्रो. पवन कुमार, सुमेश्वर निर्भय, यशवंत कुमार सिंह ‘यश’, रवीश कुमार ‘शानु’ आदि आ रहे हैं। जो अपनी- अपनी भोजपुरी कविताओं, ग़ज़लों और गीतों से समाँ बाँधेंगे ओर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग