राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण जिला के पानापुर थानान्तर्गत दिनांक 16.08.22 को 04 बाईक सवार अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा पानापुर नहर के आस- पास एक व्यक्ति के साथ कैश एवं मोबाईल लूट की घटना को कारित किया गया था, जिस संबंध में वादि के फर्दब्यान के आधार पर पानापुर थानान्तर्गत कांड सं0-230/ 22 , दिनांक 16.08.22 धारा -392 भा0 द0 वि0 04 अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा तथा थानाध्यक्ष, पानापुर थाना, सारण को कांड के अनुसंधान एवं त्वरित कार्रवाई करने हेतु दिशा- निर्देश दिया गया, जिसके आलोक में पानापुर थाना द्वारा कांड का त्वरित अनुसंधान एवं कार्रवाई कर तकनिकी सहयोग से कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों 1. कुंदन कुमार पासवान, पिता- स्व0 सुरन पासवान, सा0 भोरहा, थाना पानापुर, जिला- सारण, 2. विपीन कुमार यादव, पिता- शंकर राय, सा0 भोरहा, थाना पानापुर, जिला सारण को गिरफ्तार कर इनके पास से लूटी गई 01 मोबाईल को बरामद किया गया। अनुसंधान एवं पूछ- ताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा उक्त लूट कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया है तथा इनके निशानदेही के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग