राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार मुफ्फसिल थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि- व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से मुफ्फसिल थाना का गस्ती दल अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी क्रम में मुफ्फसिल थाना पुलिस गस्ती दल को गुप्त सूचना/ मानवीय सूचना प्राप्त हुई की मुफ्फसिल थानान्तर्गत रामनगर टी0 पी0 एस0 कॉलेज के आस- पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में धूम रहा हैं। गुप्त सूचना/ मानवीय सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना पुलिस गस्ती दल द्वारा व कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पुछ- ताछ एवं तलासी के क्रम में पकड़ाये हुए संदिग्ध व्यक्ति की पहचान राजा राम, पिता- वैधनाथ राम, सा0 रामनगर निर्मोहि, थाना- मुफ्फसिल, जिला सारण के रूप में की गई तथा इनके पास से 01 देशी कट्टा, 2 जिन्दा कारतूस, 1 चाकू एवं 1 मोबाईल बरामद कर, इन्हे गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बंध में मुफ्फसिल थाना कांड सं0-631 / 22 दिं0-25.08.22 धारा- 25 (1- बी ) ए/ 26/ 35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त राजा राम के द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग