राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 24 एवं 25 अगस्त को विशेष अभियान चलाकर कुल 115 (एक सौ पन्द्रह) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा-1, जिंदा कारतूस-2, चाकू-1, मोबाईल 5, मोटरसाईकिल-3 , कार-1, ट्रक-1, शराब बनाने का बर्तन-2, तथा 6404 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। गरखा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर गरखा- चिरांद रोड , चंडाल चौक के पास से छापामारी कर 5877 लीटर (इम्पिरियर ब्लू ब्रांड) विदेशी शराब, 01 ट्रक एवं 2 मोबाईल जप्त कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 12 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 2200 लीटर पाश/ अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। अन्य 24 अगस्त को रिविलगंज थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 150.7 लीटर विदेशी शराब 1 बेग्नार कार 1 मोबाईल जप्त कर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दरियापुर एवं सोनपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर कमशः धर्मागत गाछी एवं मीना बाजार पुल के पास से छापामारी कर 110 लीटर देशी शराब जप्त कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग