राष्ट्रनायक न्यूूूूूज।
रसूलपुर (सारण)। जिले के रसूलपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मणि कुमार ने चपरैठी गांव में हंगामा कर रहे एक पियक्कड मनजीत बीन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार ने मोबाइल चोरी करने के मामले के फरार आरोपित रसूलपुर गांव निवासी अर्जुन राम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ व चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों को मंडल कारा छपरा भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग