राष्ट्रनायक न्यूूूूूज।
छपरा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के अलग-अलग गांवों आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. विकास कुमार विमल व डॉ. इरफान अहमद के द्वारा किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।हालांकि अभी किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। घायलों में गजियापुर गांव निवासी इन्द्रजीत कुमार, फुचटी कला गांव निवासी नीरज कुमार, चपरैठी गांव के आयुष कुमार, रसूलपुर गांव के अरविन्द उपाध्याय, मुबारकपुर गांव के मनबोध कुमार राम, सुधिया कुंवर, नसीरा गांव के शशिकांत कुमार, मदनसाठ गांव की सरिता देवी, मुरारी सिंह, प्रेम कुमार सिंह आदि शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग