मशरक (सारण)। मशरक में जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार की अहले सुबह एसएस 90 पर प्रखण्ड कार्यालय के पास अवैध बालू लदे ट्रक पर प्रशासन ने कारवाई की। अंचलाधिकारी सह खान निरीक्षक मशरक रविशंकर पाण्डेय, थानाध्यक्ष मशरक रितेश कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ चार बालू लदे ट्रक को जप्त किया।जप्त किये गए वाहनों में 12 चक्का ट्रक नम्बर यू पी 59 8875 से 1100 सीएफटी,10 चक्का ट्रक नंबर बीआर 04 जे 7786 से 800 सीएफटी, 12 चक्का ट्रक नम्बर बीआर 04 के 8386 से 1100 सीएफटी,14 चक्का ट्रक नम्बर यूपी 53एम 2346 से 1200 सीएफटी बालू लदे ट्रक को जप्त कर चालक के गिरफ्तार कर लिया गया।थाना पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग