राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा नगर निगम सहीत जिले के नौ नपं में पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव होगा

  • चौदह कोषांकों का गठन किया गया है।
  • संबंधित विभाग एवं पदाधिकारियों/ कर्मचारियों को कार्यों एवं जिम्मेदारीयों का निर्धारण किया गया है

राष्ट्रनायक न्यूूूूूज।

छपरा (सारण)। सारण जिले के कुल 10 नगर निकायों (01 नगर निगम एवं 09 नगर पंचायत) में वर्ष 2022 में तीन पद- पार्षद/उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद पदों के लिए आम निर्वाचन समपन्न कराये जाने को लेकर प्रसासनिक तैयारी गति पकड़ने लगी है। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के विभिन्न प्रक्रमों का कार्यक्रम तय कर संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। लेकिन अभी चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं किया गया है। आसन्न नगरपालिका चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी की सूची जारी किया गया है। स्वच्छ, निश्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आसन्न नगरपालिका चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित विभाग एवं पदाधिकारियों/ कर्मचारियों को कार्यों एवं जिम्मेदारीयों का निर्धारण किया गया है। कुल चौदह कोषांकों का गठन किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन शुल्क भी निर्धारण किया गया है।

नगर पंचायत, नगर परिषद एवं नगर निगम के पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन शुल्क निर्धारित इस प्रकार

नगर पंचायत के पार्षद पद के लिए:

अनारक्षित 400/ (चार सौ रूपये), एवं आरक्षित के लिए 200/ (दो सौ रूपये)। उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद (अनारक्षित) पद के उम्मीदवार के लिए 800/ (आठ सौ रूपये) एवं अरक्षित के लिए 400/ (चार सौ रूपये)।

नगर परिषद के पार्षद पद:

अनारक्षित के लिए 1000/ (एक हजार रुपये), आरक्षित के 500/ (पांच सौ रूपये। मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद (अनारक्षित) पद हेतु 2000/ (दो हजार रुपये) एवं आरक्षित हेतु 1000/ (एक हजार रुपये)

नगर निगम के पार्षद:
अनारक्षित पद हेतु 2000/ (दो हजार रुपये), आरक्षित हेतु 1000/ (एक हजार रुपये), मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद (अनारक्षित) पद हेतु 4000/ (चार हजार रुपये) एवं आरक्षित हेतु 2000/ (दो हजार रुपये)

निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के जारी सूची

नगर निगम, छपरा के निर्वाची पदाधिकारी डॉ गगन (अपर समाहर्ता सारण), सहायक निर्वाची पदाधिकारी आनंद कुमार विभुति (बीडीओ सदर छपरा), सत्येन्द्र सिंह (सीओ सदर), आकाश कुमार रौनियार (रा.पदा.), अवनिश कुमार (प्र.पं.रा.पदा.)।
नगर पंचायत एकमा- निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह (अनुमंडल पदाधिकारी, सारण), सहायक निर्वाची पदाधिकारी कुमारी सुषमा (सीओ, एकमा), डॉ सत्येन्द्र परासर (बीडीओ), रामाधार चौधरी (बीएओ), प्रियंका कुमारी (रा.पद.)।

नगर पंचायत परसा:-

निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार (जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सारण), सहायक निर्वाची पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह (बीडीओ परसा), अखिलेश चौधरी (सीओ), मयंक शेखर (रा.अ.), विजय कुमार सिंह (बीएओ)।

नगर पंचायत मशरक:-

निर्वाची पदाधिकारी रवि शंकर शर्मा (भूमि सुधार उप समाहर्ता, मढौरा), सहायक निर्वाची पदाधिकारी मो. आसिफ (बीडीओ, मशरक), श्वेताश्री (रा.अ.), संजय कुमार सिंह (प्र.सांख्यिकी पदा.), राकेश कुमार (बीएओ)।

नगर पंचायत सोनपुर:-

निर्वाची पदाधिकारी सुनिल कुमार (अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर), सहायक निर्वाची पदाधिकारी डॉ सुदर्शन कुमार (बीडीओ, सोनपुर), विश्वजीत सिंह (रा.अ.), नीरज कुमार (प्र. सां. पदा.), विनोद कुमार (बीएओ)।

नगर पंचायत दिघवारा:-

निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार (भुमि सुधार उप समाहर्ता, सोनपुर), सहायक निर्वाची पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार (बीडीओ दिघवारा), संदीप कुमार (बीडीओ दरियापुर), अभिषेक कुमार (रा.अ. दिघवारा), अनिल चौबे (सीओ दरियापुर)।

नगर पंचायत मढौरा:-

निर्वाची पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार (अनुमंडल पदाधिकारी, मढौरा), सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुधिर कुमार (बीडीओ मढौरा), रवि शंकर पाण्डेय (सीओ), राकेश कुमार (प्र.क.पदा.), तरुण कुमार रंजन (रा.अ.)।

नगर पंचायत कोपा:-

निर्वाची पदाधिकारी बलदेव चौधरी (वरीय उप समाहर्ता सारण), सहायक निर्वाची पदाधिकारी कुमारी अंजू (बीडीओ जलालपुर), मो इकबाल अनवर (सीओ), ऋषिकेश रंजन (प्र.क.पदा.), मो गुफरान अनवर (रा.अ.)।

नगर पंचायत मांझी:-

निर्वाची पदाधिकारी पुष्पेश कुमार (भूमि सुधार उप समाहर्ता, सारण), सहायक निर्वाची पदाधिकारी रंजीत सिंह (बीडीओ मांझी), धनंजय कुमार (सीओ), पंकज कुमार (प्र.क.पदा.), सौरभ कुमार (श्रम प्रवर्तन पदा)।

नगर पंचायत रिविलगंज:-

निर्वाची पदाधिकारी अर्शी शाहीन (अपर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर), सहायक निर्वाची पदाधिकारी संगीता कुमारी (सीओ रिविलगंज), लालबाबु पासवान (बीडीओ), उषा कुमारी (एलईओ), सुरज कुमार (रा.पदा.)।