मशरक (सारण)। प्रखंड के बहरौली पंचायत के बहरौली पाण्डेय टोला गांव मे शनिवार की रात मे पलानी मे सोये हुए वृद्ध व्यक्ति फुलेना साह उर्फ़ जवर साह 65 वर्ष पिता स्व विनिया साह के उपर पलानी गिरने से उसी मे दबकर मौत हो गई। वही पलानी में दबने से एक भैस भी घायल हो गई है। घटना की जानकारी रविवार की सुबह परिजनों को मिलने पर कोहराम मच गया। वृद्ध के मौत हो जानें पर पत्नी लालपति देवी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया अजीत सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और दाह संस्कार की व्यवस्था कराया। मृतक बेहद ही गरीब परिवार हैं वही मृतक को चार पुत्र और तीन पुत्री हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात खाना खाकर पलानी में सोने चला गया वही मध्य रात्रि में ही विशालकाय पलानी गिर पड़ी और उसकी दबने से मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग