बाढ़ पीड़ित के मदद के लिए आगे आया बुद्धिजीवी युवा

विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। गंडक दियारे में आई बाढ़ की विभीषिका में दियारे के लोगों में भोजन को लेकर संकट की घड़ी को देखते हुए युवा बुद्धिजीवी में परसा नगर पंचायत के शोभे परसा के दर्जनों लोगो ने मानवता दिखाई व सोमवार को दर्जन भर युवाओं की टोली दियारे के बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर खाद्द सामग्री का वितरण किया।वितरण की कड़ी में बलिगांव,मुराही,मनकी मनमाल,मनकी मनताल,बहलोलपुर कालू,परसादी दियरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा,मीठा,बिस्कुट,ब्रेड व आम का पैकेट तैयार कर वितरण किया गया।राहत वितरण कार्यक्रम आयुष सिंह के साथ माड़र पूर्व मुखिया राजेन्द्र राय, राजवीर सिंह, आतिफ आलम, आशीष कुमार, आदर्श कुमार बिट्टू, नितेश कुमार, रौशन कुमार सहित दर्जनों युवाओं ने सहयोग किया।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग