राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी दंपति को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया का है। पीड़ित बीना देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि पड़ोसी धुरूपदेव सिंह,किशोरी देवी एवं निधि कुमारी दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही हल्ला-गुल्ला की आवाज सुन बचाव में मेरे पति आये तो नामजद उनके साथ भी मारपीट करने लगे।पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के क्रम में नामजदों ने मेरे कान से सोने का बाली भी निकाल लिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग