संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। खेत से घर लौट रहे युवक को रास्ते में पड़ोसी युवकों ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मानोपाली का है।पीड़ित अरबिंद कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में युवक ने बताया है कि खेत पटाकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पूर्व से घात लगाए गांव के ही अजित कुमार राय, विक्की कुमार एवं पंकज कुमार पूर्व की दुश्मनी को लेकर रॉड एवं अन्य धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया एवं पॉकेट में रखे दो हजार रुपये भी निकाल लिए। हल्ला- गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तब मेरे जान बची और नामजद फरार हो गए।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग