मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। पीएम मोदी के निर्देश और सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के पहल पर दिघवारा बुनियाद केंद्र परिसर में सोमवार को दिव्यांग सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन पूर्व विधायक विनय सिंह ने किया।आयोजित शिविर में आये सभी दिव्यांगजनो का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसके बाद उन्हें आवशयकतानुसार कृत्रिम अंग और दिव्यांग सहायक उपकरण मुफ्त में मुहैया कराया जायेगा। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता उन्हें नियंत्रित कर उन्हें रजिस्ट्रेशन में पुरे दिन सहायता करते रहे। वहीं सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दिव्यांग जनो से दूरभाष पर बात भी किया। सांसद ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा की पीएम मोदी ने ही शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए विकलांग के बदले दिव्यांग शब्द को सुझाया। जिसे पूरे देश के लोगों ने स्वीकार किया। जिसके बाद मोदी सरकार ने दिव्यांगों के कल्याणार्थ योजनाओं को धरातल पर लाया। इस मौके पर पूर्व विधायक विनय सिंह ने कहा कि यह सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा बहुत ही अच्छा कदम है। जिसमें सभी जरूरतमंद दिव्यांग को लाभ मिलेगा। सोमवार को आयोजित दिव्यांग सर्वेक्षण शिविर में 300 से अधिक लोगों का पंजीकरण किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह पुटुन, मोहन शंकर प्रसाद, बबलू सिंह, कामेश्वर ओझा, रुपाली सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि कौशल सिंह, मुखिया जमील अंसारी, मुखिया अजित कुमार सिंह, मुखिया संजीत सिंह, मुखिया रंजू देवी, मुखिया प्रतिनिधि वकील राय, मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, मुखिया गुडेश्वर सिंह एवं सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी