राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड में व्यापार मंडल सहयोग समिति के निर्वाचन के लिए अध्यक्ष पद पर तीन एवं प्रबंधकारिणी सदस्य पद पर 13 लोगों ने नामांकन कराया था। जिनमें नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद की एक अभ्यर्थी राजकुमारी देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब अध्यक्ष पद पर किशोर कुमार सिंह बबुआ और ललन प्रसाद यादव चुनावी मैदान में हैं। वहीं 13 प्रबंधकारिणी सदस्यों में सात निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओं कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मी कुंअर, मनोज सिंह, रविंदर सिंह, शांति देवी, विजय प्रकाश, राम अवतार राम, एवं बबन राय निर्विरोध निर्वाचित होंगे। जबकि सामान्य एवं अति पिछड़ा कोटि पर छह सदस्य चुनावी मैदान में है। जिनमें लालदेव सिंह, सुरेंद्र राय, जलेश्वर राय, रामदास राय, ललन प्रसाद गुप्ता, व सत्येंद्र दास चुनावी मैदान में है। मतदान एवं मतगणना 3 सितंबर को निर्धारित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग