राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गड़खा से निर्वाचित विधायक सुरेन्द्र राम को बिहार सरकार में मंत्री बनाये जाने से माँझी के पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। सोमवार को माँझी की प्रखंड प्रमुख कमला देवी के प्रतिनिधि राजेश कुमार राजद नेता गुड्डू यादव तथा सुभाष यादव द्वारा पटना स्थित आवास पर पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर मन्त्री का अभिनंदन किया गया। मौके पर मंत्री ने सारण के सर्वांगीण विकास के अपने संकल्प को दुहराया। उन्होंने माँझी के विकास कार्यों में हर सम्भव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग