राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से तरैया पुलिस ने रविवार की रात्रि में शराब कांड के नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मसरख थाना क्षेत्र के राज मोहन सिंह का पुत्र विशाल कुमार सिंह तथा डीह छपिया गांव के राजकिशोर गिरि का पुत्र बंटी गिरि को तरैया रामबाग नहर पुल के समीप से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों पर तरैया थाने में पूर्व का शराब कांड दर्ज है, जिसमें दोनों अभियुक्त महीनों से फरार चल रहे थे। न्यायालय द्वारा इनलोगों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था। जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार को छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी